Advertisement

महाराष्ट्र में 15 दिन के लिए कड़ी पाबंदी, जानें क्या शुरू रहेगा और क्या होगा बंद

उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव (facebook live) के जरिये लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उद्धव ने 14 तारीख की रात 8 बजे से राज्य में कर्फ्यू की घोषणा की।

महाराष्ट्र में 15 दिन के लिए कड़ी पाबंदी, जानें क्या शुरू रहेगा और क्या होगा बंद
SHARES

महाराष्ट्र (maharashtra) में बढ़ते कोरोना वायरस (coronavirus) को रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) ने बुधवार 14 अप्रैल से लेकर 1 मई तक कड़े पाबंदी लगाने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने लॉकडाउन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन धारा 144 लागू की। जो पाबंदी लगाई गई है वह लॉकडाउन से कम भी नही है।

उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव (facebook live) के जरिये लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उद्धव ने 14 तारीख की रात 8 बजे से राज्य में कर्फ्यू की घोषणा की। यह कर्फ्यू 15 दिनों तक यानी 1 मई तक लागू रहेगा। इस दौरान धारा 144 लागू की जाएगी। इसलिए, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की सख्त मनाही होगी। कर्फ्यू की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए 5,400 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की भी घोषणा की।

अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि 12 लाख मजदूरों को 1500-1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रिक्शेवालों को भी 1500 रुपये की मदद की जाएगी। इसके अलावा आदिवासियों को भी 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

उद्धव ने कहा, 3 हजार 3 सौ करोड़ रुपये सिर्फ कोविड संबंधी सुविधाओं के लिए अलग रखे हैं। साढ़े पांच हजार करोड़ आर्थिक मदद का पैकेज उद्धव सरकार ने तैयार किया है।

ठाकरे ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से सख्त पाबंदियां लागू होंगी। आज से ब्रेक द चेन अभियान शुरू होगा। महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से लेकर रात 8 बजे तक जरुरी सेवाएं छोड़कर सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि 15 दिन तक केवल जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। बिना जरूरत कहीं भी आना-जाना बंद रहेगा। पूरे राज्य में धारा 144 लागू रहेगी। बेवजह घर से निकलने पर बैन रहेगा. 



क्या शुरू होगा, क्या होगा बंद?

कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इसलिए, आवश्यक सेवा कर्मियों को छोड़कर, अन्य लोगों को बिना वैध कारण के घर से बाहर निकलने पर रोक होगी।

सार्वजनिक परिवहन जैसे मुंबई लोकल ट्रेन, रेलवे सेवा, बस सेवा आदि आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू रहेगी। 

ऑटो-टैक्सी की सेवाएं भी जारी रहेंगी। बैंक के कामकाज जारी रहेंगे।

इस अवधि के दौरान प्री-मॉनसून कार्य जारी रहेंगे।

बैंक, सेबी और सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त कार्यालय, दूरसंचार सेवाएं और संबंधित रखरखाव सेवाएं जारी रहेंगी।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई है।

पेट्रोल पंप शुरू रहेंगे

होटल, रेस्तरां, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के यहां केवल होम डिलीवरी सेवा जारी रहेगी।

सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, खेल परिसर बंद रहेंगे। फिल्मों, सीरियलों और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी रोक रहेगी।

सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर भी 14 अप्रैल की शाम सात बजे से एक मई तक बंद रहेंगे। ई-कॉमर्स सेवा को केवल जरूरी सामान और सेवाओं की डिलीवरी करने की अनुमति होगी।

किसी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी।

अगले एक महीने के लिए सभी गरीबों और जरूरतमंदों को तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल वितरित किया जाएगा।

चिकित्सा सेवाओं, परिवहन सप्लाई चैन, वैक्सीन निर्माताओं और ट्रांसपोर्टरों, मास्क, जंतूनाशक उत्पादक और वितरकों के अलावा, चिकित्सा कच्चे माल का निर्माण केरने वाले कर्मचारी, पशु चिकित्सा कर्मचारी, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग, विभिन्न देशों के राजनीतिक कार्यालय, ई-कॉमर्स, सरकारी और निजी सुरक्षा सर्किल, आईटी सेवाएं जारी रहेंगी।

Read this story in मराठी or English
संबंधित विषय
Advertisement
मुंबई लाइव की लेटेस्ट न्यूज़ को जानने के लिए अभी सब्सक्राइब करें